Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Girls Marriage Age : भारत के इस राज्य में 21 साल से पहले नहीं होगी लड़कियों की शादी, कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पारित

Girls Marriage Age : भारत के इस राज्य में 21 साल से पहले नहीं होगी लड़कियों की शादी, कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पारित

By Abhimanyu 
Updated Date

Himachal Girls Marriage Age Now: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की कांग्रेस सरकार (Congress Government) ने राज्य में लड़कियों की शादी की उम्र लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसमें लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 21 साल कर दी गयी है। शुक्रवार को शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में लड़की की शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का प्रस्ताव कैबिनेट (Himachal Cabinet Meeting) ने पारित किया है।

पढ़ें :- Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह का योगी सकरार पर बड़ा हमला, कहा-यूपी में 27 हजार पाठशालाएं बंद मधुशालाएं खुलीं

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट में लड़की की शादी की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष करने के प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। शिमला में शुक्रवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में करीब 3 घंटे तक चली कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में नई फिल्म पॉलिसी (New Film Policy) को मंजूरी दी गई। इसके अलावा फिल्म काउंसिल बनाने को भी मंजूरी दी गई है। नई पॉलिसी के तहत राज्य में अब शूटिंग के लिए आवश्यक अनुमति तीन दिन के भीतर मिले जाएगी, इस फैसले से फिल्म निर्माताओं को फायदा होगा। साथ ही मुख्यमंत्री विधवा एकल नारी योजना और हिमाचल प्रदेश डिजिटल पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में पीरियड बेस्ड गेस्ट टीचर भर्ती (Guest Teacher Recruitment) करने का फैसला लिया गया है, इसके लिए 2600 पद की मंजूरी मिली है। वहीं, हिमाचल में पटवारियों के पद फिलहाल डिस्ट्रिक्ट काडर से ही भरे जाएंगे। साथ ही स्कूलों में बच्चों के 6 वर्ष की आयु में दाखिले के नियम में छूट देने का फैसला भी कैबिनेट बैठक में हुआ है। कांगड़ा में 225 करोड़ की लागत से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा।

Advertisement