हमीरपुर। यूपी में मेरठ के सौरभ राजपूत, औरैया के दिलीप यादव हत्याकांड के बाद अब हमीरपुर से भी चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलियुगी पत्नी ने अपने ही पति पर पहले तो ताबड़तोड़ वार कर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। फिर चीख-चीखकर रोने लगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। किसी को कानों कान खबर नहीं थी कि आखिर असल में हुआ क्या है? बिस्तर में खून से लथपथ पड़ा पति का शव और दीवार में पड़े खून के छीटे कलयुगी पत्नी की हैवानियत की गवाही दे रहे हैं और कांड के बाद साजिश ऐसी कि एक समय को तो पूरा गांव ही चकमा खा गया।
मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के बाद पत्नी इतनी नाराज हुई कि उसने अपने ही पति की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर धड़ से गर्दन अलग कर दी और पुलिस सहित परिजनों को गुमराह करने के लिए नकाबपोश बदमाशों द्वारा घर में घुसकर सोते समय ‘हत्यारिन’ पत्नी के मुंह को चद्दर से ढक कर पति की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की मनगढ़ंत फिल्मी कहनी गढ़ डाली।
पत्नी के चेहरे और कपड़ों पर थे खून के छींटे
हत्या के बाद महिला ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए मनगढ़ंत कहानी गढ़ी और पति के शव से लिपटकर रोने लगी। लेकिन उसका प्लान जल्द ही फेल हो गया। दरअसल ये घटना सोमवार को कस्बे के महोबा रोड स्थित बैजनाथ अग्रवाल विद्यालय के पास हुई। मृतक अरविंद (42) के बेटे राजेश ने थाने में सूचना दी कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अरविंद का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। वहीं, उसकी पत्नी अनीता के चेहरे और कपड़ों पर खून के छींटे थे। पुलिस को देखकर अनीता ने पहले तो अनजान लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
झगड़े के बाद कर दी हत्या
पूछताछ में अनीता ने बताया कि दोपहर के वक्त जब घर में केवल वह और उसका पति मौजूद थे, तब अरविंद शराब पीकर आया और झगड़ा करने लगा। अक्सर होने वाले विवाद से परेशान होकर अनीता ने पास में रखा बड़ा चाकू उठाया और अरविंद की गर्दन पर वार कर दिया। चोट इतनी गहरी थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोल्ड ड्रिंक एजेंसी में काम करता था अरविंद
अरविंद कस्बे में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी में काम करता था, जबकि अनीता सिंघाड़े बेचने का काम करती थी। उनके तीन बेटे हैं—राजेश (18), जो कस्बे में फल का ठेला लगाता है, जबकि दो छोटे बेटे शिब्बा और दिनेश अभी पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के समय राजेश बाजार में था, जबकि बाकी दो बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
बहाने से बेटे को घर बुलाया
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
हत्या के बाद अनीता ने अपने बेटे राजेश को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे तुरंत डॉक्टर के साथ घर आने को कहा। जब राजेश घर पहुंचा, तो उसने देखा कि उसके पिता बेड पर मृत पड़े थे और मां के हाथों पर खून लगा था।
शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद हत्या की वजह पाया गया : एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा
हमीरपुर की एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:30 बजे हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद हत्या की वजह पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।