नई दिल्ली। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी वैन सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर ईको (Cheapest 7-Seater Eeco) को अपडेट कर दिया है। अपडेट के तौर पर नई मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) में सेफ्टी साथ कंफर्ट को भी बेहतर बनाया गया है। ग्राहकों को अब नई ईको के सभी वैरिएंट में 6-एयरबैग की सेफ्टी (6-Airbag Safety) मिलेगी। बता दें कि अपडेट के बाद नई ईको की कीमतों में 12,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं मारुति ईको के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
पावरट्रेन में नहीं हुआ कोई बदलाव सेफ्टी के अलावा, मारुति सुजुकी ने ईको के 3-रो वैरिएंट के बीच में 2 कैप्टन सीटें पेश करके कंफर्ट को बढ़ाया है। हालांकि, कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मारुति ईको में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा गया है जो 81bhp की अधिकतम पावर और 105.5Nm का पीक टार्क करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन मौजूद है।
कुछ ऐसे हैं ईको के फीचर्स दूसरी ओर कार के केबिन में रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट, डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), स्लाइडिंग डोर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील और हीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। अपडेट के बाद नई मारुति सुजुकी ईको की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 6.70 लाख रुपये तक जाती है।