लखनऊ : अगर आप लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं। तो अब ये सपना साकार होने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) आपके लिए एक खास तोहफा लेकर आया है। मोहान रोड पर बसाई जा रही है हाईटेक फैसिलिटी (High-tech facility) से युक्त ‘अनंत नगर टाउनशिप’ योजना (Anant Nagar Township Scheme), जहां प्लॉट और फ्लैट की बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला
मोहान रोड पर बस रहा है नया लखनऊ
लखनऊ के मोहान रोड स्थित कलिया खेड़ा और प्यारेपुर गांव की जमीन पर अनंत नगर टाउनशिप (Anant Nagar Township Scheme) का काम ज़ोरों पर है। यहां न सिर्फ फ्लैट और प्लॉट मिलेंगे, बल्कि ये जगह भविष्य की जरूरतों के हिसाब से पूरी तरह हाईटेक फैसिलिटीज से लैस होगी। 6 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और समतलीकरण, सीवर लाइन, सड़क निर्माण जैसे बुनियादी काम भी तेजी से हो रहे हैं। खास बात यह है कि यहां बिजली की सप्लाई पूरी तरह अंडरग्राउंड होगी।
100 एकड़ में एजुकेशन सिटी, 130 एकड़ में हरित क्षेत्र
अनंत नगर केवल एक रिहायशी योजना नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण मिनी-सिटी के रूप में विकसित की जा रही है।
पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद
100 एकड़ में एजुकेशन सिटी का निर्माण होगा, जहां 10,000 से ज्यादा छात्र एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे।
130 एकड़ में ग्रीन ज़ोन (हरित क्षेत्र) होगा ताकि पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।
इसके अलावा यहां पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, पेट्रोल पंप, हेल्थ सेंटर, पब्लिक टॉयलेट और स्पोर्ट्स पार्क भी विकसित किए जाएंगे।
अनंत नगर टाउनशिप योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप इस योजना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो LDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पढ़ें :- फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है, UP में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का है एक बड़ा कारण: केशव मौर्य
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 3 मई 2025
बुकिंग के लिए संपत्ति की कुल कीमत का 5% शुल्क एडवांस में जमा करना होगा
इस योजना में कुल 2485 भूखंड, EWS के लिए 2442 फ्लैट और LIG के लिए 2282 फ्लैट उपलब्ध होंगे।
अब तक 500 से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।
लखनऊ के लोगों के लिए घर खरीदने का एक शानदार अवसर
अनंत नगर टाउनशिप योजना (Anant Nagar Township Scheme) न सिर्फ लखनऊ के लोगों के लिए घर खरीदने का एक शानदार अवसर है, बल्कि यह एक स्मार्ट, सुरक्षित और सस्टेनेबल जीवनशैली की ओर कदम भी है। यदि आप भी शहर से थोड़ी दूरी पर सुकून और सुविधाओं से भरपूर जीवन की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से ना जाने दें।