Yash Dayal hits back in sexual harassment case: यौन शोषण के आरोपों में घिरे आरसीबी के स्टार गेंदबाज यश दयाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। क्रिकेटर ने दावा किया है कि यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती ने उनसे लाखों रुपये उधार लिए थे। जिसे उसने अभी तक नहीं लौटाया। साथ ही उन्होंने पीड़िता पर उनका आईफोन और लैपटॉप चुराने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने इसको लेकर एफ़आईआर भी दर्ज करवाई है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दयाल (27) के खिलाफ रविवार को इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 69 (शादी का झूठा वादा सहित धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। अब यश दयाल ने युवती के खिलाफ प्रयागराज पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यश दयाल ने खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन में गाजियाबाद की उस युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं। प्रयागराज पुलिस के अनुसर, यश ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उस महिला से जुड़े थे और तब से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन उस महिला ने उनसे लाखों रुपयों का उधार लिया, ये बोलकर कि उनका इलाज होना है। उनके परिवार वालों को पैसों की जरूरत हैं।
क्रिकेटर ने बताया कि युवती ने उनसे कहा था कि वह इन पैसों को जल्द ही वापस लौटा देंगी, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ है। उस युवती ने उनका आईफोन और लैपटॉप भी चुराए। वह लगातार उनसे शॉपिंग के लिए पैसे मांगती गई और उनके पास इसके पूरे सबूत हैं। उन्होंने यह कहा कि जब उन्हें पता चला कि महिला ने उनके खिलाफ गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, तो उन्होंने उसके खिलाफ कानूनी सहारा लेने का फैसला किया।
तीन पेज की शिकायत में यश दयाल ने आरोपी महिला और उसके परिवार के दो सदस्यों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।