Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. हापुड़ में चलते ऑटो से नर्स को दिया धक्का, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, चलते ऑटो से दिया धक्का

हापुड़ में चलते ऑटो से नर्स को दिया धक्का, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला, चलते ऑटो से दिया धक्का

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नर्स ने एक ऑटो चालक पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि इस छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बाद में सिरोधन बाईपास के पास उसे चलते ऑटो से बाहर धकेल दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- छतरपुर गोलीकांड: शालिग्राम गर्ग को हाई कोर्ट से जमानत, 50 हजार के निजी लिखित प्रतिज्ञा-पत्र पर रिहाई

सिरोधन के पास छेड़छाड़ का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुलावठी की तरफ से अपने गांव लौट रही थी और रास्ते में घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। इसी दौरान सिरोधन गांव के पास पहुंचने के बाद ऑटो चालक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी चालक ने उसके साथ मारपीट की। वहीं एक दूसरी रिपोर्ट में पीड़िता ने लोहे की रॉड से चेहरे पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। इस रिर्पोट में उसके सामने के दो दांत टूटने की बात भी कही गई है। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसके बाद चालक ऑटो को सिरोधन बाईपास की तरफ ले गया और वहां उसे चलते ऑटो से बाहर धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने के कारण महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। कपूरपुर पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

पढ़ें :- Viral Video: जनेश्वर मिश्र के पास शाहनवाज ने युवती पर की कार चढ़ाने की कोशिश, बचने के लिए बोनट पर लटकी रही, देखिए वायरल वीडियो
Advertisement