Nushrratt Bharuccha trolled: नुसरत भरूचा हाल ही में एक फैशन में शो स्टॉपर के तौर पर पहुंची थीं. इस दौरान उनका लुक काफी अलग देखने को मिला. वहीं शो के दौरान स्टेज पर नुसरत भरूचा ने अपने लुक और वाॅक से तो हर किसी का दिल जीत लिया, लेकिन इस दौरान वह एक ऐसी गलती कर बैठीं, जिसे देखकर अब लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं.
पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?
कई लोग तो नुसरत के इस विहेवियर को देख ऐटिट्यूड वाला बता रहे हैं. दरअसल, हाल ही में नुसरत भरूचा का शो के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर आती हैं और एक मॉडल का हाथ पकड़कर उसे खींचकर पीछे कर देती हैं और खुद आगे आ जाती हैं. इतनी ही नहीं इसके बाद वह बाकी मॉडल्स को अपने साथ पोज देते के लिए बुलाती हैं, लेकिन उस मॉडल को वह इग्नोर कर देती हैं, जिसे उन्होंने पीछे किया था.
अब एक्ट्रेस की इस हरकत को देख लोग इसे घटिया बता रहे हैं और जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. नुसरत भरूचा के वायरल हो रहे इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा है- ‘बहुत ही घटिया हरकत’, वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा है- ‘औरत औरत की दुश्मन’, एक अन्य यूजर ने लिखा है- ‘मैडम याद रखना ये दुनिया पहले जैसा नहीं है ये सोशल मीडिया का जमाना है जरा बच के रहना दुनिया सब देख रही है सोशल मीडिया फैम सब उतर जाएगा 5 मिनट में’ .