Nusrat Jahan’s son’s picture: बंगाली सिनेमा की हीरोइन और ‘TMC’ सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही। साल 2019 में उन्होंने बिजनेसमैन निखिल जैन से 2019 में तुर्की में हुई थी, लेकिन ये शादी महज एक साल भी नहीं चल पाई और दोनों साल 2020 में अलग हो गए। इसके बाद उनका नाम एक्टर यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) से जुड़ा।
पढ़ें :- Bhojpuri Bawaal : शो में कमेंट्स का एक्ट्रेस काजल राघवानी ने दिया जवाब, निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर सवाल उठाए, देखें Video
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने दो साल पहले यश दासगुप्ता के बेटे को भी जन्म दिया। अब मदर्स डे के मौके पर उन्होंने अपनी बार अपने बेटे का चेहरा दिखाया। बिजनेसमैन निखिल जैन से तलाक के बाद एक्ट्रेस ने यश दासगुप्ता (Yash Dasgupta) के साथ लाइफ बीता रही हैं। इस कपल ने 21 अगस्त 2021 को बेटे यीशान जे दासगुप्ता का स्वागत किया था।
अब सालों बाद एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने लाडले की फोटो शेयर की है। 12 मई 2024 को नुसरत जहां ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटे ईशान (Yishaan) संग फोटो साझा की, जिसमें वह उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रही है। दोनों कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिंग कलर के स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही है।
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये बिल्कुल यश की कॉपी पेस्ट जैसा दिखता है। दूसरे यूजर ने लिखा, यह बिल्कुल छोटे यश जैसा दिखता है। तीसरे यूजर ने लिखा, आखिरकार तुम्हने फोटो शेयर कर ही थी। ये बहुत क्यूट है।
पढ़ें :- 16 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव! 9 सितंबर को नीलाम होंगी दो संपत्तियां, बैंक ने चस्पा किया नोटिस