Nvidia AI price : दिग्गज टेक निर्माता एनवीडिया ने अपने कुछ बड़े ग्राहकों को इसके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स वाले सर्वर की कीमतें 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ने की जानकारी दी है। कीमते बढ़ाने के पीछे वजह मेमोरी चिप की लागत तेजी से बढ़ने को बताया गया है। इसका असर उन सिस्टम पर भी पड़ेगा, जिनमें कंपनी के खास वेरा रुबिन और ग्रेस ब्लैकवेल चिप्स लगे हैं।खबरों के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी Nvidia चिप्स की जेनरेशन और मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन पर निर्भर करेगी।
पढ़ें :- Layoffs in Oracle : इम्प्लॉईयों से कहा गया , 'आज आपका कंपनी में आखिरी दिन है , Oracle में ऐसे गई नौकरी
एनवीडिया के Accelerator processor उन कंप्यूटर्स का मुख्य हिस्सा होते हैं, जो AI सॉफ्टवेयर बनाते और चलाते हैं। इनकी क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि इनके साथ कितनी डायनामिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (DRAM) लगी है।
इस तरह की चिप का ज्यादातर प्रोडक्शन 2 कोरियाई कंपनियों और माइक्रोन द्वारा किया जाता है, जो मांग को पूरा नहीं कर पा रहीं।
माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट की गूगल और ओरेकल जैसे Large data center operators के लिए अनुबंध पर सर्वर बनाने वाली कंपनियों ने भी हाल ही में अपने ग्राहकों को कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी के बारे में जानकारी दी है।