मुरादाबाद:- करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा सपा सांसद इकरा हसन पर की आपत्तिजनक टिपणी पर बोली ये नाकाबिले बर्दास्त बयान है उनके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए एक तरफ नारी के सम्मान की बात होती है. एक महिला सांसद पर इस तरह की टिपणी करने वाले पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए यह मुद्दा संसद में उठाऊगी.
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
भारत और पाकिस्तान के लीजेंड पर कहा खेल और कला की कोई सीमा नहीं होती:-
भारत और पाकिस्तान का लीजेंड मैच पर सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा कि खेल और साहित्य एक सीमा में बंध कर रहने वाली चीजें नही है. खेल अपनी जगह है दोस्ती दुश्मनी और लड़ाई अपनी जगह है. जहां तक पहलगाम घटना की बात है वो तो समझ से परे की बात है वहाँ कोई सिक्युरिटी नहीं थी. लेकिन जहां तक खेल का या कला का सवाल है. इसमें कोई सीमाएं नही होती ये तो अलग चीज है. इसमें अपनी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. जहां तक खिलाड़ियों की बात है कि जब पहलगाम हमला हुआ उसके बाद ऑपरेशन सिंदूरके समय पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ बहुत कुछ बोला था तो उन्हें इसमें नही पड़ना चाहिए और ये जो मैच हो रहा है इसकी अनुमति किसने दी हैं. में न तो मैच के पक्ष में हूँ और न ही विपक्ष में हूँ.
जो सही बात करता है ईडी और सीबीआई लग जाती है :- राहुल गांधी द्वारा रॉबर्ट वाड्रा को एजेंसियों द्वारा परेशान करने वाले बयान पर कहा कि देखिए ये सरकार तो लगातार अपनी एजेंसियों का निरंतर दुरुपयोग कर ही रही है, चाहे ईडी हो सीबीआई हो जो भाजपा में चला जाता है वो वासिंग मशीन में धूल जाता है. जो जरा भी सच्ची बात कहता है देश द्रोही हों जाता है उसके खिलाफ तमाम जांच होनी शुरू हो जाती है. मुख्यमंत्री योगी द्वारा हाल ही में दिए गए बयान पर बोली किसी एकं मजहब के लोगो को टारगेट नही करना चाहिए.
सुशील कुमार सिंह
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
मुरादाबाद