Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट

Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Offbeat Destinations  :    कम बजट में  भीड़भाड़ वाली जगह से हटकर शांत माहौल वाली जगह पर  अगर आप घूमने जाना पसन्द करते है तो हम आपको भारत की ऐसी ही कुछ जगह के बारे में बता रहे हैं, जो खूबसूरत, शांत रोमांटिक माहौल का परफेक्ट मेल हैं। जानें यहां आप  कब और कैसे जाएं

पढ़ें :- 112 किमी की नई रेल लाइन से बदल सकती है नैमिषारण्य की तस्वीर, मथुरा से सीधी कनेक्टिविटी: पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

 तीर्थन वैली- (Tirthan Valley) हिमाचल प्रदेश
भीड़भाड़ शेरगुल से दूर अगर आप प्रकृति की गोद में बैठकर अपना समय शांत बिताना चाहते हैं, तो तीर्थन वैली (Tirthan Valley) बेस्ट है। यहां की हरी-भरी वादियां और कल-कल बहती नदी एक अलग ही रोमांटिक माहौल बनाती है।

यहां रुकने के लिए लकड़ी के बने खूबसूरत होमस्टे मिलते हैं, जो काफी किफायती हैं। आप यहां नदी के किनारे वॉक कर सकते हैं या छोटे-छोटे ट्रेक का आनंद ले सकते हैं।

कैसे जाएं-  चंडीगढ़ से तीर्थन घाटी जाने का मुख्य रास्ता मनाली राजमार्ग (NH21/NH3) से होकर जाता है।

 गोकर्ण- (Gokarna) कर्नाटक
अगर आपको गोवा जैसा समुद्र का किनारा पसंद है लेकिन भीड़ नहीं चाहिए, तो गोकर्ण आपके लिए है। यहां के ‘ओम बीच’ और ‘कुडले बीच’ बहुत शांत हैं। शाम को ढलते हुए सूरज को देखना और समुद्र किनारे कैफे में बैठना कपल्स के लिए किसी सपने जैसा होता है।

पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून

 कल्पा- (Kalpa) हिमाचल प्रदेश

कल्पा से दिखने वाला ‘किन्नौर कैलाश’ पर्वत का नजारा आपके हनीमून को यादगार बना देगा. यहां का शांत वातावरण और बर्फ से ढकी चोटियां रोमांस को बढ़ा देती हैं। यहां आपको बजट फ्रेंडली होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाएंगे।

कैसे जाएं- कल्पा जाने के लिए आप सड़क मार्ग, (बस/टैक्सी), ट्रेन (शिमला/कालका तक) और हवाई जहाज (शिमला/चंडीगढ़ तक) का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Advertisement