Himachal Offbeat Travel : सुकून की तलाश में भीड़-भाड़ से दूर छुट्टियां बिताना हर कसी का सपना होता है। हिमालय की गोद में बसे हिमाचल में दुनिया की नजर दूर ऐसे गांव है जो आपकी ट्रिप को खास बना देंगे। यहां बर्फीले पहाड़, हरियाली और शांति का ऐसा संगम मिलेगा जो आपकी ट्रिप को खास बना देगा।
कल्पा
किन्नौर जिले का कल्पा अपनी खूबसूरत वादियों और सफेद बर्फ से ढकी चोटियों और मनोरम दृश्य के लिए जाना जाता है। यहां सूरज निकलने का नजारा सबसे ज्यादा खास होता है। सूरज की पहली किरणें जब पहाड़ों पर पड़ती हैं तो पूरा इलाका सुनहरी रोशनी से चमक उठता है। ये जगह प्रकृति प्रेमियों की पसंद बन चुकी है।
पढ़ें :- लखनऊ मेगा ब्लॉक के कारण 70 से ज्यादा ट्रेनें बाधित, रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी
शोगी
शोगी भी कम खूबसूरत नहीं है। यहां की हरियाली, ठंडी हवा और शांत माहौल लोगों को खूब पसंद आता है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो शोगी आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है।
बटसेरी गांव
बसपा नदी के किनारे बसा बटसेरी गांव अपनी सादगी और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए के लिए मशहूर है। यहां लकड़ी के पारंपरिक घर, देवदार के जंगल और सेब के बगीचे हर किसी का मन मोह लेते हैं। गांव की सादगी ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है।