Offer on Truke Buds Q1 Lite : इन दिनों टेक कंपनियां शानदार फीचर्स के साथ ईयरबड्स लॉन्च कर रही हैं, जिसके चलते मार्केट में काफी कंपटीशन बढ़ गया है। जिसको देखते हुए ईयरबड्स निर्माता अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर पेश करते हैं। इसी कड़ी में Truke Buds Q1 Lite ईयरबड्स पर यूजर्स को जबर्दस्त डिस्काउंट मिल रहा है।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
दरअसल, Truke Buds Q1 Lite ईयरबड्स को तीन कलर ऑप्शन- मेटल ब्लैक, शैंपेन गोल्ड और रोज रेड में लॉन्च किया गया है और ईयरबड्स की कीमत 999 रुपये रखी गयी है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे 899 रुपये में बेचा जाएगा। इसके साथ ही एक एक्सक्लूसिव ऑफर भी है। जिसमें अमेजन पहले 100 ग्राहकों को इसे केवल 299 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है।
अमेजन पर 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से एक सेल शुरू होने वाली है। इस सेल में Truke Buds Q1 Lite के पहले 100 कस्टमर्स को ही 299 रुपये में खरीदने का मौका मिलने वाला है। हालांकि, इन की बिक्री 17 अप्रैल से शुरू होगी और रेगुलर कीमत 999 रुपये होगी। ये ईयरबड्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, अमेजन और Truke.in ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदे जा सकेंगे।
ट्रूक के इन ईयरबड्स के फीचर्स की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये 48 घंटे तक चलते हैं। सिनेमैटिक और दमदार साउंड के लिए ईयरबड्स में 12.4 एमएम टाइटेनियम ड्राइवर्स लगे हैं। कम कीमत के होने के बावजूद भी इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।इन ईयरबड्स को गेमर्स और म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।