Tata Motors Festive Offers : त्योहारी सीजन में वाहन कंपनियों का फेस्टिव ऑफर्स बाजार में घूम मचा देता है। अगर आप भी इस नवरात्रि और दशहरा के पवित्र अवसर पर Tata Motors की कोई नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, ये समय पैसे बचाने का एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। Tata Motors ने इस त्योहारी सीजन में अपने पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) वाहनों की पूरी रेंज पर बंपर फेस्टिव डिस्काउंट्स और ऑफर्स की घोषणा कर दी है।
पढ़ें :- Festive Season : नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? ये 7 इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकल बन सकते हैं स्मार्ट चॉइस
Tiago
टाटा की सबसे हैचबैक Tiago के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर इस महीने 35 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस ऑफर में 15 हजार रुपये की नकद छूट, 5 हजार रुपये का OEM सपोर्ट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 15 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।
Tigor
वहीं, कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को खरीदने पर ग्राहकों को 30 हजार रुपये तक के टोटल फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें 15 हजार रुपये की कैश छूट के साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज सपोर्ट शामिल है।
Altroz का CNG वेरिएंट्स
इसके अलावा, प्रीमियम हैचबैक Altroz के CNG वेरिएंट्स पर सीधे 55 हजार रुपये तक की बंपर बचत मिल रही है, जबकि इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर 35 हजार रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं।
SUV Tata Punch
पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Tata Punch के पेट्रोल/डीजल (ICE) मॉडल पर इस त्योहारी सीजन में कोई भी डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. हालांकि, इसके इलेक्ट्रिक अवतार Punch EV पर भारी बचत मिल रही है.
पढ़ें :- Maruti S-Presso discount : इस Maruti कार पर मिल रही ₹37,500 तक की छूट , जानें माइलेज और इंजन
इन स्कीम्स के साथ ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, लॉयल्टी रिवॉर्ड्स, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज इंसेंटिव्स दिए जा रहे हैं। कंपनी ने सबसे बड़ी छूट अपने इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी है। हालांकि, सेलेक्टेड पेट्रोल-डीजल मॉडल्स पर भी आप भारी बचत कर सकते हैं।