Sultanpur News : उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन सुलतानपुर शाखा के मंडलमंत्री एवं मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 29 मार्च 2024 को पदारिकारियों ने सुलतानपुर से लेकर सिन्दूरवा,अकबरगंज, चौबीसी, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, रहमतनगर तक सभी स्टेशनों का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और इसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
जानकारी के मुताबिक, उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन सुलतानपुर शाखा के पदाधिकारियों के सामने कर्मचारियों ने समय पर पदोन्नति न होना, आवासों की जर्जर स्थिति, बिजली, पानी, सप्ताहिक विश्राम, यात्रा भत्ता जैसे समस्याओं को रखा। इस दौरान मंडलमंत्री अवधेश दूबे, मंडल अध्यक्ष आर पी राव के साथ में यूथविंग के केंद्रीय अध्यक्ष राजकिशोर दूबे, शाखामंत्री सह सहायक मण्डलमंत्री पंकज दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने बीच मंडल नेतृत्व को देखकर सुलतानपुर शाखा एवं सभी कर्मचारियों में उत्साहित दिखे।
इस मौके सुभाष चन्द्र मौर्य,एस बी सिंह, के के सिंह, मिथिलेश पाण्डेय, दिलराज मीना, कुलदीप छोंकर,लव शर्मा, विकास कुमार, विनोद वर्मा, सियाराम चौरसिया, अवनीश कुमार, पंकज सिंह, शिवकुमार,साहिद, मुकेश, महादेव, श्यामसुंदर,धीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।