लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने जनता की समस्या को सुनने और उसके निस्तारण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी लगातार जनता दरबार में जनता की समस्या को सुन रहे हैं और उसका निस्तारण कर रहे हैं।
पढ़ें :- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी ने पूरा किया दो साल का कार्यकाल, कहा-आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सरकार के प्रत्येक अधिकारी कि जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याएं और उनकी अपेक्षाएं सुनें तथा एक तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। उन्हें लटकाएं नहीं, समाधान दें। कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। आम आदमी का विश्वास जीतें।
सरकार के प्रत्येक अधिकारी कि जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याएं और उनकी अपेक्षाएं सुनें तथा एक तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। उन्हें लटकाएं नहीं, समाधान दें।
कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। आम आदमी का विश्वास जीतें: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/mT07RSxuYK
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 16, 2024
पढ़ें :- चेन्नई के मरीना बीच पर CM विजय ने लगाई एंटी ड्रग मैराथन में दौड़, 30 मिनट में 6 किमी की दूरी तय कर पेश की लोगों के लिए मिसाल
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्यों को सुनते हैं और अधिकारियों को निर्देश देकर उसका निस्तारण भी कराते हैं। दरअसल, सीएम लगातार अधिकारियों से जनता की समस्या को सुनने और उसके समाधान का निर्देश देते हैं।