Ola Electric Roadster : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ओला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोडस्टर सीरीज आधिकारिक तौर लांच की है। जो जेन 3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें रोडस्टर प्रो, रोडस्टर और रोस्टर एक्स शामिल हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने 15 अगस्त को तमिलनाडु के कृष्णागिरी में अपने फ्यूचर फैक्ट्री में ओला के सालाना इवेंट संकल्प 2024 में स्वदेशी भारत 4680 सेल और बैटरी पैक, नए जेन -3 प्लेटफॉर्म और MoveOS 5 को शोकेस किया।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
रोडस्टर प्रो
रोडस्टर एक्स एंट्री-लेवल सेगमेंट में मोटरसाइकिल को फिर से रिडिफाइन करने का वादा करती है। 11kW के अधिकतम मोटर आउटपुट के साथ, रोडस्टर एक्स सेगमेंट में सबसे तेज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। ये 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh बैटरी वेरिएंट में आती है।
4.5 kWh वेरिएंट की रोडस्टर एक्स 2.8 सेकेंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 124 किमी प्रति घंटा है और इसकी रेंज 200 किमी है। इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) है, इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ एडवांस्ड ब्रेक बाय वायर तकनीक है। इसमें स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको राइडिंग मोड भी हैं।
Roadster X के वेरिएंट्स और कीमत
2.5Kwh बैटरी वाले की कीमत 74,999 रुपये
3.5Kwh बैटरी वाले की कीमत 84,999 रुपये
4.5kwh बैटरी वाले की कीमत 99,999 रुपये
जनवरी, 2025 से डिलिवरी शुरू होगी