Ola Electric Scooter : भारतीय आटो बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तेजी से बढ़ती मांग के देखते हुए आटो कंपनियां इस सेगमेंट में एंट्री कर रही हैं। इसके साथ ही वाहन निर्माता कंपनियां इसके साथ ही कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों पर शानदार ऑफर भी दे रही हैं। ओला अपने स्कूटरों पर शानदार डिस्काउंट दे रही हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
ओला अपने तीन मॉडलों पर 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें S1 Pro, S1 Air और S1 X+ शामिल है। 25 हजार रुपये कटौती के बाद S1 Pro की कीमत 1,29,999, S1 Air की कीमत 1,04,999 और S1 X+ की कीमत 84,999 हो गई है।
ओला इलेक्ट्रिक के एक अधिकारी ने कहा- मजबूत घरेलू प्रौद्योगिकी और निर्माण क्षमताओं की मदद से हम अपने लागत ढांचे में बदलाव लाने और इसका लाभ ग्राहकों को मुहैया कराने में सक्षम रहे हैं। प्रमुख आईसीई स्कूटरों के समान कीमतों की वजह से हमें भरोसा है कि ग्राहक अब आईसीई स्कूटर खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगे।