Ola Electric Shares : देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियां उपयोगकर्ताओं के लिए पहल कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का शेयर लिस्टिंग के दिन ही अपर सर्किट को छू गया। कंपनी ने हाल में अपना आईपीओ लॉन्च किया था और शुक्रवार को कंपनी के शेयर की लिस्टिंग हुई। दोपहर साढ़े बारह बजे तक कंपनी के शेयर प्राइस में 20 प्रतिशत तक की ग्रोथ दर्ज की जा चुकी है।
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
ओला कैब्स ने कुछ साल पहले इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर सेगमेंट में प्रवेश किया था। फाउंडर भाविश अग्रवाल की ये कंपनी आज देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मैन्यूफैक्चर्स में से एक है।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर का आईपीओ प्राइस 76 रुपए था। मार्केट ओपन होने पर जब कंपनी का शेयर जब लिस्ट हुआ, तब ये फ्लैट रेट पर ही यानी 76 रुपए पर ही ओपन हुआ। लेकिन कुछ समय बाद ही ये शेयर कुलांछे मारने लगा और पहले दिन ही अपर सर्किट को छू गया।