Ola S1 X 4 kWh electric scooter : Ola S1 X 4 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। कंपनी इसकी डिलीवरी इसी साल अप्रैल से शुरू करेगी। यह S1 X 3 kWh वेरिएंट से लगभग 20,000 रुपये अधिक महंगा है। जबकि एंट्री लेवल Ola S1 X 2 kWh ट्रिम की कीमत 79,999 रुपये एक्स शोरूम है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
साइड स्टैंड अलर्ट
S1 X 4kWh वेरिएंट में 6kW हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 8bhp की पावर जेनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर महज 3.3 सेकेंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड (ईको, स्पोर्ट, सामान्य) और साइड स्टैंड अलर्ट, आदि जैसी कई अन्य सुविधाएं हैं।
ड्रम ब्रेक
इसमें 4.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फिजिकल की, ट्विन टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डुअल शॉक रियर सस्पेंशन और ड्रम ब्रेक हैं।