OLA S1X Electric Scooter : भारतीय बाजार में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की काफी डिमांड है। कंपनी ग्राहकों में और अधिक पकड़ बनाने के लिए ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर ले कर आयी है। इस बार कंपनी OLA S1 X को सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69,999 रुपए है लेकिन इस पर 40,000 रुपए तक के एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
एक्सचेंज डिस्काउंट
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40000 रुपए तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन ये पेट्रोल वेरिएंट के एक्सचेंज पर मिलेगा। इस ऑफर की ज्यादा जानकारी कंपनी के नजदीकी शोरूम से पता की जा सकती है। इसके अलावा कंपनी की ओर से जो ऑफर दिया जा रहा है, उसमें 5000 रुपए की छूट मिल रही है। ये ऑफर केवल 31 मई तक मान्य है।
रेंज
ओला S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 बैटरी वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 2kwh, 3kwh और 4kwh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज क्रमश: 95 किमी, 143 किमी और 190 किमी है।