PM Modi Meets Medal Winners of Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदक विजेताओं समेत भारतीय दल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास पहुंचा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी एथलीटों के साथ एक लंबे इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया और पेरिस खेलों में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान भारतीय हॉकी टीम और शूटर मनु भाकर ने पीएम मोदी को एक खास तोहफा दिया।
पढ़ें :- Lahore AQI : लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
ओलंपिक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय एथलीटों की मुलाकात का फुटेज सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी को अपने आवास पर सभी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। उनके तस्वीरें भी खिंचवाते देखा जा सकता हैं। इस मुलाकात के दौरान भारतीय हॉकी टीम ने प्रधानमंत्री को हॉकी स्टिक के साथ सभी खिलाड़ियों द्वारा हस्ताक्षरित जर्सी उपहार में दी। पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रांज मेडल जीता है।
भारतीय दल के साथ इस बार की डबल ब्रांज मेडल विजेता मनु भाकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मनु भाकर को एयर पिस्टल की गतिशीलता समझाते हुए देखा गया, क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना उपकरण उपहार में दिया था। इस दौरान शूटर स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह के साथ युवा पहलवान अमन सहरावत भी प्रधानमंत्री से मिले। इन तीनों खिलाड़ियों ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया था।
#WATCH | PM @narendramodi meets the Indian Olympic contingent at his residence@mansukhmandviya @Media_SAI @TheHockeyIndia @PMOIndia #Olympics #OlympicGames pic.twitter.com/J1VPnfNMgS
— DD News (@DDNewslive) August 15, 2024
पढ़ें :- आज अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे सपा कार्यकर्ता, जानें- साल में दो बार क्यों सेलिब्रेट होता है पूर्व सीएम का बर्थडे
हालांकि, जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा और स्टार शटल पीवी सिंधु प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाये। नीरज ने पेरिस में जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर अपना लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीता था। दूसरी ओर, सिंधु राउंड 16 में हारकर पदक की ऐतिहासिक हैट्रिक से चूक गईं।