Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने गांधी जयंती पर चरखा चलाकर काता सूत, समाज को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

CM योगी ने गांधी जयंती पर चरखा चलाकर काता सूत, समाज को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

By Abhimanyu 
Updated Date

Lucknow Gandhi Jayanti Program : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हजरतगंज के GPO पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने गांधी आश्रम का दौरा किया और चरखा चलाकर समाज को आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

पढ़ें :- Gandhi Jayanti : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनों का नेतृत्व किया और उन्हें जनआंदोलन बनाया। उनके आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का तरीका आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने आगे कहा कि गांधी आश्रम के कपड़ों और चरखे से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं। चरखा सिर्फ चरखा नहीं है। यह भारत के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अन्य लोग मौजूद रहे।

इससे पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को स्वदेशी व अहिंसा के माध्यम से स्वाधीनता का संदेश देने वाले, ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन जयंती पर कोटिश: नमन। प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं। श्रद्धेय बापू के आदर्श, सादगी और विचार आज भी हम सभी को आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।”

Advertisement