Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर लखनऊ के प्राचीन मंदिरों के आसपास रात्रि 12 बजे से डायवर्जन लागू, ऐसा रहेगा ट्रैफिक

Lucknow Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर लखनऊ के प्राचीन मंदिरों के आसपास रात्रि 12 बजे से डायवर्जन लागू, ऐसा रहेगा ट्रैफिक

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मद्देनजर यूपी की राजधानी लखनऊ के प्राचीन मंदिरों के आसपास से गुजरने वाले रास्तों पर यातायात पुलिस (Traffic Police)  ने डायवर्जन लागू किया है। डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple) और पारा इलाके के बुद्धेश्वरम मंदिर के पास 25 फरवरी की रात से ही डायवर्जन लागू हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

1- डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से बंधा होते हुए कोई यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर गुजारा जाएगा।

2- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से कोई भी ट्रैफिक मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।

3- नदवा बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर जाने वाला यातायात आईटी चौराहा होकर गुजारा जाएगा।

4- बुद्धेश्वर चौराहे की ओर से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

5- पाल तिराहा से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर कोई भी वाहन नहीं जा पाएगा।

6- आगरा एक्सप्रेस वे की ओर से सीतापुर रोड आने वाले वाहन मोहान मोड़ से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

7- दुबग्गा तिराहा की ओर से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से जाएंगे।

8- बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की ओर से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज से होते हुए निकाला जाएंगे।

9- नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) बुद्धेश्वर चौराहा से दुबग्गा चौराहा अथवा तिकोनिया तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से पारा थाना के सामने से होते हुये तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से गुजारा जाएगा।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

10- बालागंज चौराहा से सामान्य यातायात कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये घंटाघर तिराहा/ चौक चौराहा/चरक चौराहा की ओर नही जा सकेगा। यह यातायात बालागंज चौराहा से बाएं हरीनगर होते हुए बंधा ग्रीन कॉरिडोर मार्ग कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेगा।

11- चरक चौराहा से चौक चौराहा/कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये बालागंज चौराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात चरक चौराहा, रूमीगेट चौराहा, कुड़ियाघाट, बंधा ग्रीन कोरिडोर मार्ग, हरीनगर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

Advertisement