Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मकर संक्रांति पर नौतनवा में ‘समरसता खिचड़ी सहभोज’,गांधी चौक व अटल चौक पर उमड़ा जनसैलाब

मकर संक्रांति पर नौतनवा में ‘समरसता खिचड़ी सहभोज’,गांधी चौक व अटल चौक पर उमड़ा जनसैलाब

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नव वर्ष के प्रथम उल्लास एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में नगर के ऐतिहासिक स्मृति स्थल गांधी चौक तथा अटल चौक पर विशाल खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

पढ़ें :- शक्ति स्वरूपा सोनू ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग, सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स, योगी सरकार की पहल से सपना साकार

कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए एक स्वर में “जय श्री राम” का उदघोष किया और खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

पालिका अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि—

“यदि हमें सनातन धर्म के खोए गौरव को पुनः स्थापित करना है, तो जातिगत भेदभाव, ऊंच-नीच, असमानता और छुआछूत को भुलाकर गांव-गांव सामाजिक समरसता सहभोज व सम्मेलन आयोजित करने होंगे।”

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, अशोक रौनियार सहित राजकुमार गौड़, प्रमोद पाठक, अभय जायसवाल, मल्लहर यादव, मनीष शुक्ला आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की दुगुनी

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

Advertisement