Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विराट खंड दो शाखा के स्वयं सेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विराट खंड दो शाखा के स्वयं सेवकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) के अवसर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विराट खंड दो शाखा के स्वयं सेवकों ने सामूहिक योगाभ्यास  शुक्रवार को शीतल वाटिका पार्क निकट हनीमैन चौराहे पर किया। इस अवसर पर शाखा कार्यवाह डॉ. डीपी पाठक के मार्गदर्शन में अनुलोम-विलोम, कपालभाति प्राणायाम,भस्त्रिका प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, मंडूक आसान, तड़ासन, अर्ध कटिचक्रासन के साथ साथ ही साथ कई अन्य आसन कराया गया।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

योगाभ्यास के उपरान्त शाखा के वरिष्ठ स्वंय सेवक विनय श्रीवास्तव ने चना व मट्ठा वितरित करवाया। शाखा के मुख्य शिक्षक राधेश्याम सिंह (श्याम ज्वैलर्स) ,गण शिक्षक राजीव कुमार मेहतानी,संजीव सारस्वत, शरद कुमार खरे, दिनेश प्रताप सिंह,राजेंद्र कुमार सिंह, शुभम मिश्रा, हीरेंद्र मिश्रा, संतोष सिंह, गौरव वर्मा सहित भारी संख्या में स्वंय सेवक उपस्थित थे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Advertisement