Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन भोजपुरी गाना ‘लहरता माई के चुनरिया’ यूट्यूब पर छाया ,फैंस कर रहे हैं तारीफ

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन भोजपुरी गाना ‘लहरता माई के चुनरिया’ यूट्यूब पर छाया ,फैंस कर रहे हैं तारीफ

By santosh singh 
Updated Date

पटना। शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) के तीसरे दिन जगह जगह श्रद्धा भक्ति से माता जी की भव्य मूर्ति बड़े बड़े पंडालों में भक्त गण सुबह शाम माता की आरती और पूजा अर्चना में लीन हैं। वहीं भक्ति गीत व देवीगीत भी सुने व बजाये जा रहे हैं, जिससे भक्ति भाव में सब लोग मगन हो रहे हैं। ऐसे में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक (Worldwide Records Music) ने माता जी सेवा में तथा मां के भक्तों के लिए देवीगीत ‘लहरता माई के चुनरिया’ (Laharata Maai Ke Chunariya) लेकर आई है, जो यू्ट्यूब पर छाया हुआ है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

 

इस देवीगीत को सिंगर प्रीति राय (Singer Preeti Rai) ने भक्तिभाव में डूबकर गाया है, जो हर गानों की तरह इस गीत में भी अपनी सुरीली तान छेड़कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। वहीं इस देवीगीत के वीडियो में एक्ट्रेस उजाला यादव (Actress Ujala Yadav) माता जी की भक्ति में डूबी नाचती, झूमती, गाती हुई नजर आ रही हैं। वह अपनी सहेलियों संग नाचते झूमते माता रानी का गुणगान कर रही हैं। इस गाने का ऑडियो और वीडियो काफी शानदार बनाया गया है। इस देवीगीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स (Worldwide Records)भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

इस देवी गीत के वीडियो में दिख रहा है कि विशाल हरे भरे ग्राउंड में शेर पर सवार माता जी की भव्य मूर्ति के सामने एक्ट्रेस उजाला यादव (Actress Ujala Yadav)  पचरा गा रही हैं। वह ग्रीन साड़ी पहने और लाल चुनरी ओढ़े खुशी से डांस करती दिख रही है और माता जी का बखान कर रही हैं। वह सखियों से माता रानी के बारे में बताते हुए कह रही हैं कि… ‘रथवा खींचेला बघवा, भैरो जी बाड़े संघवा, जय जय गो जाता जयकरिया, ये हो, आ हे देवलोक से देव के दुलारी चलली, लहरता ललकी चुनरिया…’

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘लहरता माई के चुनरिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रीति राय (Singer Preeti Rai) ने भक्ति भाव में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस उजाला यादव (Actress Ujala Yadav)  ने माता की भक्तिमय अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा हैं, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है।

Advertisement