Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। यूपी के पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने भी अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने प्रचार के दौरान कहा कि, अगर पहले पता होता तो पीलीभीत को बंबई बना देते।
पढ़ें :- इनकी छवि तो बनी नहीं लेकिन अधिकारियों के घर-महल ज़रूर बन गये...अखिलेश यादव ने सीएम पर साधा निशाना
अब इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जितिन प्रसाद का वीडियो शेयर उन पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, कभी किसी ने काशी को क्योटो बनाने का जुमला दिया था अब कोई पीलीभीत को बंबई बनाने चला है… भाजपा में ये चल क्या रहा है? पराजय काल जुमले वचन!
कभी किसी ने काशी को क्योटो बनाने का जुमला दिया था अब कोई पीलीभीत को बंबई बनाने चला है… भाजपा में ये चल क्या रहा है?
पराजय काल जुमले वचन! pic.twitter.com/pYsOGhi1ja
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 6, 2024
पढ़ें :- मोहन भागवत, बोले- Gen-Z बिना तर्क कोई बात नहीं करती स्वीकार, इसलिए उससे संवाद और 'शास्त्रार्थ' की जरूरत है, न कि उसे खारिज करने की
दरअसल, भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यहां के लोगों से रिश्ता है, जान पहलचान है…अगर मालूम होता यहां से चुनाव लड़ रहे हैं तो इस क्षेत्र को बंबई बना देता। उन्होंने आगे कहा कि, चिंता न किजिए मैं आगे काम कराऊंगा।