Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus Buds 3 : लंबी बैटरी लाइव के साथ लॉन्च होंगे वनप्लस के नए ईयरबड्स, कंपनी ने फीचर्स का किया खुलासा

OnePlus Buds 3 : लंबी बैटरी लाइव के साथ लॉन्च होंगे वनप्लस के नए ईयरबड्स, कंपनी ने फीचर्स का किया खुलासा

By Abhimanyu 
Updated Date

OnePlus Buds 3 Features : वनप्लस 23 जनवरी को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपनी नई वनप्लस 12 सीरीज (OnePlus 12 Series) को लॉन्च करने वाली है। इस आगामी सीरीज के साथ कंपनी के नए ईयर बड्स यानी वनप्लस बड्स 3 (OnePlus Buds 3) को भी भारत में पेश किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले वनप्लस ने लेटेस्ट ईयरबड्स के फीचर्स का खुलासा कर दिया है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

वनप्लस ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स (OnePlus Buds 3) के फीचर्स की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट के मुताबिक, वनप्लस बड्स 3 (OnePlus Buds 3) में 10 मिनट के चार्ज पर 7 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी और फुल चार्ज होने पर यह 44 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। लोग इन्हें स्प्लेंडिड ब्लू और मैटेलिक ग्रे कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे। बता दें कि इन ईयरबड्स को कंपनी पिछले महीने ही चीन में Oneplus Ace 3 स्मार्टफोन के साथ पेश कर चुकी है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

लेटेस्ट इयरबड्स में इन-ईयर के साथ स्टेम डिजाइन दिया गया है और इनका वजन 4.8 ग्राम है। इसके अलावा 10.4mm मिक्स्ड डायाफ्राम बास यूनिट की सुविधा मिल रही है।
इसमें-माइक्रोफोन AI सिस्टम के माध्यम से 49dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन मिलता है, जिससे आपके बैकग्राउंट में आ रही आवाजे 99.6% तक कम हो जाती है।

Advertisement