Onion Price : प्याज उत्पादन करने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने और प्याज की खरीद प्रक्रिया (Onion procurement process) को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बफर स्टॉक कार्यक्रम के तहत प्याज का न्यूनतम खरीद मूल्य (Minimum Purchase Price of Onions) बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलो कर दिया है। पहले यह दर 15.80 रुपये प्रति किलो थी। यह नई दर शनिवार (13 जून 2026) से लागू हो गई हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम किसानों को उनकी फसल ( Crop) का बेहतर दाम दिलाने और बाजार में कीमतों को स्थिर रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
पढ़ें :- नेपाली चाय पर भारत की डिजिटल और लैब स्ट्राइक, 83 फैक्ट्रियां ठप, करीब 60 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट
हालांकि देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के किसान अब भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम की खरीद कीमत की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ती उत्पादन लागत ( Production Cost )के मुकाबले मौजूदा खरीद मूल्य पर्याप्त नहीं है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए मौजूदा दरें उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं।
मौजूदा सीजन के लिए प्याज की सरकारी खरीद 15 मई से शुरू हो चुकी है। यह खरीद Price Stabilisation Fund (PSF) के तहत बनाए जाने वाले बफर स्टॉक ( buffer stock)के लिए की जा रही है। सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए 2 लाख टन प्याज खरीदने का लक्ष्य तय किया है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 3 लाख टन प्याज की खरीद की गई थी।