प्रयागराज: यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गुरुवार को कहा कि जिनके मन में राष्ट्र के प्रति निष्ठा नहीं है। वे महाकुंभ (Mahakumbh) जैसा बड़ा आयोजन नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) ने देश-प्रदेश को बहुत कुछ दिया और इतना बड़ा आयोजन राम भक्त ही कर सकते हैं।
पढ़ें :- दिवाली से पहले योगी सरकार का रसोइयों का तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी
सीएम योगी (CM Yogi) ने श्रृंगवेरपुर धाम (Shringaverpur Dham) में भगवान श्रीराम के प्रिय सखा निषादराज गुह्य के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, कि भगवान राम और निषादराज के बीच मित्रता का यह अद्भुत संगम आज फिर देखने को मिल रहा है। वही मित्रता भाजपा (BJP) और निषाद पार्टी (Nishad Party) की है।
शृंगवेरपुर धाम, प्रयागराज में निषादराज गुह्य के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रभु श्री राम एवं राजा निषाद से जुड़ी कथाओं पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/jZ7dryb1dc
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 3, 2025
पढ़ें :- लोकतंत्र के लिए आवाज़ उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता शर्मनाक : राहुल गांधी
उन्होंने कहा,कि हमारा प्रयागराज अब सामान्य रूप से इलाहाबाद नहीं रहा। अब यह प्रयागराज हो गया है। प्रयागराज का मतलब महामिलन स्थल। जो लोग प्रयागराज की पहचान को छिपाते थे, वे नहीं चाहते थे कि इस पौराणिक नगर को नई पहचान मिले क्योंकि उनके लिए उनका ‘वोटबैंक’ महत्वपूर्ण था।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 ने देश-प्रदेश को बहुत कुछ दिया। सिर्फ इतना बड़ा आयोजन राम भक्त ही कर सकते हैं। जिनके मन में राष्ट्र के प्रति निष्ठा नहीं है, वे महाकुंभ जैसा बड़ा आयोजन नहीं कर सकते।