Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओपी राजभर ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, फिर से शुरू हुआ अटकलों का दौर

ओपी राजभर ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, फिर से शुरू हुआ अटकलों का दौर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के योगी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से चल रही हैं। ओपी राजभर लगातार भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को ओपी राजभर ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद फिर से अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि, जल्द ही ओपी राजभर योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

पढ़ें :- Cyclone Arnab : सावधान! आ रहा तबाही का तूफान ‘अर्नब’, यूपी में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने एक्स पर तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा कि, आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह जी से नव वर्ष पर आत्मीय मुलाकात हुई और उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही लिखा कि, भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव यथा शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से दिल्ली सरकार को रिपोर्ट मंगाने पर चर्चा हुई व बंजारा जाति के सामाजिक समस्याओं व गोंड, ख़रवार जाति के जातिप्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के शासनादेश का पालन कराकर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने पर चर्चा हुई एवं वंचित शोषित वर्गों के हितों से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

 

पढ़ें :- IND vs NZ LIVE : न्यूजीलैंड करेगा पहले बल्लेबाजी, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, देखें- प्लेइंग इलेवन
Advertisement