Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OpenAI Caitlin Kalinowski : OpenAI के रोबोटिक्स हेड कैटलिन कैलिनोव्स्की का इस्तीफा, अमेरिकी सरकार से इस डील पर हुए परेशान

OpenAI Caitlin Kalinowski : OpenAI के रोबोटिक्स हेड कैटलिन कैलिनोव्स्की का इस्तीफा, अमेरिकी सरकार से इस डील पर हुए परेशान

By अनूप कुमार 
Updated Date

 OpenAI Caitlin Kalinowski :चैटजीपीटी (ChatGPT) की पैरेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) में रोबोटिक्स और कंज्यूमर हार्डवेयर के प्रमुख कैटलिन कैलिनोव्स्की (Caitlin Kalinowski) ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी की अमेरिकी सरकार के रक्षा विभाग के साथ हुए समझौते को लेकर उन्हें चिंता है। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कंपनी ने पेंटागन के गोपनीय क्लाउड नेटवर्क पर अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल तैनात करने पर सहमति देने से पहले पर्याप्त समय नहीं लिया।

पढ़ें :- Chrome browser inbuilt Gemini : क्रोम ब्राउजर में मिलेगा इनबिल्ट Gemini, भारतीय भाषाओं के समर्थन के साथ किया पेश

कैलिनोव्स्की ने पहले मेटा में ऑगमेंटेड रियलिटी ग्लासेज बनाने वाली टीम का नेतृत्व किया था और नवंबर, 2024 में OpenAI में शामिल हुए। इससे पहले वह मेटा प्लेटफॉर्म्स में ऑगमेंटेड रियलिटी हार्डवेयर विकास की कमान संभाल रहे थे।

कैटलिन कैलिनोव्स्की का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा में AI की भूमिका काफी अहम है लेकिन अमेरिकी नागरिकों पर बिना न्यायिक निगरानी के नजर रखना और इंसानी मंजूरी के बिना स्वायत्तता देना ऐसी सीमा हैं जिन पर इससे अधिक विचार-विमर्श होना चाहिए था। उनका कहना है कि OpenAI ने अपने AI मॉडल को पेंटागन के क्लासिफाइड क्लाउड नेटवर्क पर तैनात करने के फैसले से पहले पर्याप्त समय नहीं लिया। उन्होंने बाद में X पर एक और पोस्ट में लिखा कि मु्ख्य रूप से यह एक गवर्नेंस यानी प्रशासनिक चिंता का विषय है और ये मुद्दे इतने महत्वपूर्ण हैं कि इन पर सौदे या ऐलान जल्दबाजी में नहीं होनी चाहिए।

इस समझौते को लेकर कंपनी ने कहा, “हमारा मानना है कि पेंटागन के साथ हमारा समझौता AI के जिम्मेदार राष्ट्रीय सुरक्षा उपयोगों के लिए एक व्यावहारिक मार्ग प्रशस्त करता है, साथ ही हमारी स्पष्ट सीमाएं घरेलू निगरानी और ऑटोनॉमस हथियारों में उसकी तकनीक के उपयोग को रोकती है।”

पढ़ें :- हत्या में ChatGPT की भूमिका, परिवार ने OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट पर किया मुकदमा, AI को लेकर छिड़ी वैश्विक बहस
Advertisement