Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. साधु-संतों के वेश में गलत काम कर रहे अपराधियों की अब खैर नहीं, उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन कालनेमी’

साधु-संतों के वेश में गलत काम कर रहे अपराधियों की अब खैर नहीं, उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन कालनेमी’

By Abhimanyu 
Updated Date

Uttarakhand ‘Operation Kalanemi’: देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा सरकार एक नई पहल शुरू करने जा रही है। जिसमें साधु-संतों के वेश में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान को ‘ऑपरेशन कालनेमि’ नाम दिया गया है। सरकार ने यह कदम लोगों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उत्तराखंड सीएम ऑफिस की ओर से बताया गया कि उत्तराखंड में एक नई पहल के तहत जल्द ही ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों की पहचान और उन पर सख्त कार्रवाई करना है जो साधु-संतों का वेश धारण कर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही थीं कि कुछ व्यक्ति धर्म की आड़ लेकर आम जनता को धोखा दे रहे हैं, विशेष रूप से युवतियों को झांसे में लेकर ठगी और शोषण कर रहे हैं। ये तथाकथित साधु समाज में भ्रम पैदा कर रहे हैं और सनातन संस्कृति की छवि को नुकसान पहुँचा रहे हैं। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत ऐसे छद्मवेशधारी ढोंगी बाबाओं की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

पढ़ें :- मुंबई: 10 साल की पड़ोसी बच्ची ने, 18 महीने की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका, 7 दिन बाद हुई FIR
Advertisement