Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Operation Sindoor: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, SSB और पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

Operation Sindoor: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, SSB और पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

By शिव मौर्या 
Updated Date

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीती देर रात सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया है। सेना के इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की इस कार्रवाई के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है।

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

लखीमपुर खीरी में नेपाल बार्डर पर सतर्कता काफी बढ़ा दी गयी है। एसएसबी और पुलिस की टीम नेपाल सीमा से सटे इलाके में संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। जंगल और खेत के रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। नोमैंस लैंड पर भी कोई नेपाल की ओर से प्रवेश न कर सके इसकी जानकारी कर निगरानी की जा रही है।

जिले से लगी तकरीबन सवा सौ किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल की खुली सीमा संपूर्णानगर से लेकर गौरीफंटा, चंदन चौकी और तिकुनिया तक फैली है। एसएसबी और पुलिस की टीम यहां पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। संपूर्णानगर के पास बसही और खजुरिया बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गयी है। गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल आने जाने वालों की सघन चेकिंग एसएसबी द्वारा की जा रही है। इसमें डॉग स्क्वायड की भी मदद एसएसबी के जवान ले रहे हैं।

इसके साथ ही पीलीभीत से सटा हुआ भी नेपाल बॉर्डर का कई क्षेत्र पड़ता है, जहां पर पेट्रोलिंग जारी है। कस्बों और गांवों में भी मार्च किया गया है। एसएसबी भी अलर्ट मोड पर है। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
Advertisement