Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oppo A59 5G स्मार्टफोन हुआ सस्ता, 5000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज के साथ मिलते हैं कई फीचर्स

Oppo A59 5G स्मार्टफोन हुआ सस्ता, 5000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज के साथ मिलते हैं कई फीचर्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Oppo A59 Price Cut : अगर आप एक नया बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Oppo A59 एक अच्छा विकल्प है। और सबसे अच्छी बात यह है कि इस बजट फोन की कीमतों में कटौती की गयी है। जिससे आप फोन को डिस्काउंट प्राइज पर खरीदकर पैसों की बचत कर सकते हैं। बता दें कि Oppo A59 को दो वेरिएंट 4GB और 6GB में पेश किया गया है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

Oppo A59 के दोनों वेरिएंट (4GB RAM और 6GB RAM) की कीमतों में कटौती की गयी है। फोन के 4GB RAM वेरिएंट में 1,000 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत 13,999 रुपये रह गयी है। जबकि 6GB वेरिएंट में 500 रुपये की कटौती के बाद इसकी कीमत 15,499 रुपये रह गई है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन सिल्क गोल्ड और स्टारी ब्लैक में आते हैं। इस डिवाइस को पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo A59 स्मार्टफोन में 6.65 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसे 720nits की पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 चिपसेट के साथ आता है, जिसे 4GB RAM/6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13MP का मुख्य सेंसर और 2MP का बोकेह कैमरा है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर है। पावर सपोर्ट के लिए इस डिवाइस में 33W VOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत
Advertisement