Oppo A7 Pro : Oppo A7 Pro स्मार्टफोन बेल्जियम में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे Oppo Belgium के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं। फोन को 6GB RAM और 256GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट में पेश किया गया है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पढ़ें :- Collette Kress NVIDIA : कोलेट क्रेस एनवीडिया की बनीं नई बॉस, जेन्सेन हुआंग ने दिया CEO पद से इस्तीफा
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है। रोज़मर्रा की तस्वीरों, ग्रुप सेल्फी और झटपट लिए जाने वाले पोर्ट्रेट के लिए, OPPO A7 Pro 5G में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा और 50MP का ऑटोफोकस रियर मेन कैमरा दिया गया है। इसकी एक खास बात यह है कि इसका फ्रंट कैमरा काफी वाइड फ्रेम कवर करता है; वहीं, इसके रियर कैमरा सेटअप में अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं है।
डिस्प्ले
Oppo A7 Pro में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 6GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है।
बैटरी
बैटरी की बात करें तो Oppo A7 Pro के यूरोपियन वैरियंट में 7,400mAh की बैटरी दी गई है। जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले चीन वाले मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Oppo A7 Pro फोन में बेहतर डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP69 रेटिंग भी दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।