Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 8000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले के साथ Oppo K14 Plus 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और बाकी डिटेल्स

8000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले के साथ Oppo K14 Plus 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और बाकी डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Oppo K14 Plus 5G : ओपो ने आखिरकार भारतीय बाज़ार में अपना बिल्कुल नया Oppo K14 Plus 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत में इसकी 8000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले शामिल है। इस फोन की आधिकारिक बिक्री अगले महीने 8 अक्टूबर से शुरू होगी। ग्राहक फ्लिपकार्ट से भी इसे खरीद पाएंगे। आइये फोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और बाकी डिटेल्स पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…

Oppo K14 Plus 5G स्मार्टफोन में 8000 mAh की बैटरी है और यह 45W Flash SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 6.78-इंच का AMOLED अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले है, जो 1.5K स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन, 144Hz अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 450 ppi की स्क्रीन डेंसिटी देता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 6 साल तक चलेगी। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max SoC प्रोसेसर है, साथ ही 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज भी है।

Oppo K14 Plus 5G, ColorOS 16 पर चलता है और कंपनी ने 2+3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया है। इस डिवाइस में पीछे की तरफ OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा है, साथ ही 16MP का Sony IMX480 सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

फोन के अन्य फीचर्स में 1Mn+ AnTuTu स्कोर, 5000mm2 वेपर चैंबर, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69K वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस, 360-डिग्री आर्मर बॉडी, 4K अल्ट्रा-क्लियर वीडियो, AI इमेजिंग फीचर्स, 8GB वर्चुअल RAM, डुअल स्टीरियो स्पीकर + अल्ट्रा वॉल्यूम मोड, डुअल SIM, WiFi 6 और Bluetooth 5.4 शामिल हैं। यह डिवाइस सोलर ऑरेंज और स्टार व्हाइट रंगों में आता है।

कीमत की बात करें तो Oppo K14 Plus 5G के 6/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। इसकी आधिकारिक बिक्री 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे Flipkart और Oppo India की वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी सेल के पहले दिन 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

पढ़ें :- Video : अब बेगूसराय में बेरहमी से पिटाई करने के बाद चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म, मचा हड़कंप
Advertisement