Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चलती बाइक पर जेब में फटा मोबाइल, प्राइवेट पार्ट झुलसा… 12 फीट तक घिसटा युवक, पैर की हड्डी भी टूटी

चलती बाइक पर जेब में फटा मोबाइल, प्राइवेट पार्ट झुलसा… 12 फीट तक घिसटा युवक, पैर की हड्डी भी टूटी

By Harsh 
Updated Date

पांढुर्णा (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में शनिवार सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसने राह चलते लोगों को भी दहला दिया। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। मोबाइल फटते ही उसकी पैंट में आग लग गई और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते युवक सड़क पर गिर पड़ा और करीब 12 फीट तक घिसटता चला गया। हादसे में उसकी जांघ और प्राइवेट पार्ट का ऊपरी हिस्सा झुलस गया, जबकि पैर की हड्डी भी टूट गई।

पढ़ें :- लापता तोते सुरक्षित लौटाने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, शहरभर में लगवाए पोस्टर

घटना शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पांढुर्णा-परसोडी फोरलेन पर हुई। घायल युवक की पहचान टेमनी कला निवासी संदीप परतेती के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है और ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर विजय नाम का युवक भी मौजूद था। साथ बैठे विजय ने बताया कि अचानक संदीप की जेब से धुआं और लपटें निकलने लगीं। उसने तुरंत बाइक रुकवाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग कपड़ों तक फैल गई। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो साल पुराना था मोबाइल

बताया जा रहा है कि संदीप की जेब में ओप्पो कंपनी का मोबाइल रखा था जिसे उसने करीब दो साल पहले नागपुर से खरीदा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोबाइल किस वजह से फटा। मामले की जांच की जा रही है।

9 फीसदी झुलसा, रविवार को होगा ऑपरेशन

पढ़ें :- Video-गाजियाबाद: होटल में पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, पति ने बीच सड़क पर जमकर कूटा

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में पाया कि संदीप करीब 9 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। जांघ और प्राइवेट पार्ट के ऊपरी हिस्से पर भी गंभीर जलन की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया जहां रविवार को उसके पैर का ऑपरेशन किया जाएगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। मोबाइल फटने की असली वजह का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement