Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oppo Reno 16 और Reno 16C 5G कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं

Oppo Reno 16 और Reno 16C 5G कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक, चेक करें आपके बजट में होगा या नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Oppo Reno 16 and Reno 16C 5G MRP : ओप्पो के Reno 16 और Reno 16C 5G स्मार्टफ़ोन 2 जुलाई 2026 को भारतीय बाज़ार में लॉन्च होंगे। लेकिन, ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही दोनों डिवाइस के मॉडल नंबर, डाइमेंशन, वज़न, MRP और कुछ दूसरी जानकारियों लीक हो गईं हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दोनों आने वाले स्मार्टफ़ोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें सामने आई हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव पर बरसे बीजेपी सांसद रवि किशन, बोले-जो समाज के लिए खतरा बनेगा, उसका होगा एनकाउंटर

सोशल मीडिया पर एक टिपस्टर ने Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16C 5G स्मार्टफ़ोन के रिटेल बॉक्स की तस्वीरें की है। इससे कन्फर्म होता है कि Oppo Reno 16 का मॉडल नंबर “CPH2865” होगा। बॉक्स पर इसका वज़न 193 ग्राम और डाइमेंशन 15.12 × 7.24 × 0.84 cm बताया गया है। का इंडिया मॉडल नंबर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुए Reno 16 मॉडल से मेल खाता है।

वहीं, Oppo Reno 16C 5G के रिटेल बॉक्स से मॉडल नंबर “CPH2859” है और इसका वज़न 197 ग्राम और डाइमेंशन 15.82 × 7.19 × 0.86 cm होगा। इसका मॉडल नंबर पहले से ग्लोबल मार्केट में मौजूद Reno 16 F 5G स्मार्टफोन के मॉडल नंबर से मेल खाता है।

Oppo Reno 16 के बॉक्स पर MRP 89,999 रुपये लिखा है, जबकि Reno 16C 5G के बॉक्स पर MRP 79,999 रुपये है। ये कीमतें दोनों डिवाइस के 8GB/256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए हैं। रिटेल बॉक्स की तस्वीरों से यह भी कन्फर्म होता है कि दोनों हैंडसेट के बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा।

पढ़ें :- मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों की होगी छुट्टी?
Advertisement