Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. सैंकड़ो स्पोर्ट्स मोड के साथ Oppo Watch X हुई लॉन्च, 4 दिन की लंबी बैटरी समेत मिलेंगे कई फीचर्स

सैंकड़ो स्पोर्ट्स मोड के साथ Oppo Watch X हुई लॉन्च, 4 दिन की लंबी बैटरी समेत मिलेंगे कई फीचर्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Oppo Watch X : पॉपुलर टेक ब्रांड OPPO अपने कस्टमर्स के लिए नई स्मार्टवॉच Oppo Watch X बाजार में उतार दिया है। जोकि स्मार्टवॉच वनप्लस वॉच 2 के समान है जिसने MWC 2024 में पेश किया गया था। फिलहाल OPPO ने अपनी नई स्मार्टवॉच को मलेशिया में लॉन्च किया है। इस डिवाइस में एक बड़ा डिस्प्ले होने के साथ साथ लंबी बैटरी भी मिलती है। इसके अलावा 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिये गए हैं।

पढ़ें :- Realme Narzo 100 Lite 5G :  रियलमी नार्जो 100 लाइट 5जी 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत, स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Watch X के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह स्मार्टवॉच एक गोलाकार डिजाइन और एक पॉलिश स्टेनलेस स्टील केस के साथ आती है। इसमें 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है, जो 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और सैफायर क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD 810H प्रमाणित भी है और यह 50 मीटर तक IP68-रेटेड वॉटर रजिस्टेंट भी है।

ओप्पो की नई स्मार्टवॉच स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आती है, जिसे 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें गूगल असिस्टेंट, गूगल वॉलेट, गूगल मैप्स, कैलेंडर, फोन और मैसेज नोटिफिकेशन, ब्लूटूथ कॉलिंग, कंपास जैसी सुविधाएं भी दी गई है। हेल्थ फीचर की बात करें तो वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के नींद की रिकॉर्डिंग की सुविधा है।

नई स्मार्टवॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं, जिसमें दौड़ना, चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, रोइंग मशीन और एलिप्टिकल मशीन जैसी एक्टिविटी शामिल है। इसमें 500mAh की बैटरी है, जो स्टैंडर्ड स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक यानी करीब 4 दिन तक चलती है। इसमें एक पावर सेवर मोड भी है जो बैटरी लाइफ को 12 दिनों तक बढ़ा देता है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट केवल 10 मिनट के चार्ज के साथ 24 घंटे तक उपयोग करने देता है। इस वॉच में VOOC फ्लैश चार्ज भी है,जो 60 मिनट डिवाइस को फुल चार्ज कर देता है। मलेशिया में इस डिवाइस की कीमत RM 1,399 यानी लगभग 24373 रुपये है। हालांकि, अभी तक इस डिवाइस के अन्य बाजारों में लॉन्च होने की खबर सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- Big Revelation in Research: आपका स्मार्टफोन गूगल के लिए कर रहा है जासूसी, हर 4.5 मिनट में भेज रहा डेटा
Advertisement