नई दिल्ली। चीन में Oppo ने अपना नया टैबलेट Oppo Pad Air 6 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और मीडिया टेक के नए प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसमें 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें 10,050mAh की बैटरी दी गई है।
पढ़ें :- 66 साल पहले कानपुर-लखनऊ के बीच शुरू हुई थी देश की पहली STD सेवा, बदल गया फोन करने का अंदाज
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस टैबलेट में 2,800 × 1,980 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इसकी स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसका Soft Light वेरिएंट भी पेश किया है, जिसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ‘MediaTek Dimensity 7360 Super’ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 8GB और 12GB LPDDR5X RAM तथा 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं।
बैटरी और कैमरा
Oppo Pad Air 6 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर दोनों तरफ 8MP का कैमरा मिलता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और मनोरंजन के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप और दो माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।
पढ़ें :- 'आजम खान, अखिलेश यादव के बदौलत जेल में हैं...' मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान
Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी
बता दें कि यह टैबलेट Wi-Fi और 5G दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth और USB Type-C कनेक्टिविटी मिलती है। यह Android 17 सॉफ्टवेयर पर आधारित ColorOS 17 पर काम करता है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें AI आधारित लर्निंग टूल्स और बेहतर नोट्स बनाने जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
कीमत और उपलब्धता
चीन में Oppo Pad Air 6 को तीन प्रमुख RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती Wi-Fi कीमत 2,599 युआन यानी करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 3,299 युआन यानी करीब 43 हजार रुपये तक जाती है। इस टैबलेट की बिक्री चीन में 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
फिलहाल, भारतीय बाजार में Oppo Pad Air 6 की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अभी भारतीय ग्राहकों को इसके ग्लोबल लॉन्च का इंतजार करना होगा।