Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। बिहार में इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मुहर लग गयी है। राजद (RJD) पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस किशनगंज और पटना साहिब सहित नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि वाम दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें :- असम की नगांव लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देवाशीष शर्मा को घोषित किया अपना उम्मीदवार
वहीं, पूर्णिया सीट राजद को मिलने के बाद पप्पू यादव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। दरअसल, पप्पू यादव के पूर्णिया से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। वहीं, पूर्णिया सीट विवाद पर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान आया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, ये हमारा विषय नहीं है। हमारी पार्टी का गठबंधन किसी व्यक्ति के साथ नहीं हुआ है दल के साथ हुआ है। कांग्रेस के साथ हमारा बहुत पहले से गठबंधन है। सीटों पर जनवरी से ही बातचीत चल रही है। सारी बातें उसी समय तय हो चुकी हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, हमने कई बार इस बात को दोहराया है कि बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। महागठबंधन में 5 पार्टियां हैं और सभी सीट का बंटवारा हो गया है। NDA में कई लोगों को तो सीट तक नहीं मिली। हम लोगों को गठबंधन मजबूत है और हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें :- वाराणसी में CCTV पर गमछा डालकर बेखौफ चोरों ने की लाखों की चोरी, मचा हड़कंप