लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो, समय-समय पर ऊंच नीच पैदा होती है, उसको समाप्त किया जाए।
पढ़ें :- Operation Sindoor : कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला, जयराम रमेश बोले- अमेरिका ने युद्धविराम का श्रेय डोनाल्ड ट्रंप को दिया, लेकिन पीएम मोदी ने नहीं किया खंडन
सम्मान में नेताजी ने समाजवादी पार्टी ने वाल्मीकि जयंती के दिन छुट्टी की थी। वाल्मीकि समाज को जो सुविधाएं, सम्मान मिलना चाहिए वह इस सरकार में नहीं मिल पा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को समाज में नफरत फैलाने से फुर्सत नहीं है, अब इनके जाने का समय है।
इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा की भागीदारी पर भी बातचीत की। अखिलेश यादव ने कहा, हमारी कोशिश है कि वहां पर इंडिया गठबंधन साथ मिलकर लड़ें। हमें उम्मीद है जहां हमारे दो विधायक थे, वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़े होंगे।
बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। महाराष्ट्र में एक चरण में वोटिंग होगी। इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को एक भी सीट नहीं दी थी जबकि महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक थे तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां सपा की भागीदारी होगी।