Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमारे योगी जी ने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया…चंदौली में बोले अमित शाह

हमारे योगी जी ने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया…चंदौली में बोले अमित शाह

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंदौली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार उत्तर प्रदेश के चंदौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा—कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कमल के निशान पर बटन दबाते ही महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी को दिया हुआ वोट सीधा मोदी जी को मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, PoK मत मांगिए। अरे राहुल बाबा, आप इस देश को नहीं जानते हो, ना चंदौली वाले डरते हैं और ना भाजपा वाले एटम बम से डरते हैं। मैं चंदौली की पवित्र भूमि पर कहकर जाता हूं कि PoK भारत का था, है और हम इसे लेकर रहेंगे।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft : आप सांसद संजय सिंह ने पूछा- चढ़ावे में चोरी करने वाले मोदी के क़रीबी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव कब जेल जायेंगे?

उन्होंने कहा, इस चुनाव में एक ओर 12 लाख करोड़ के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाले ये घमंडिया गठबंधन है। वहीं, दूसरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बावजूद जिनपर 25 पैसे का भी आरोप नहीं है, ऐसे हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं। एक ओर, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस है…जिन्होंने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई। दूसरी ओर, राम मंदिर बनवाने वाले मोदी जी हैं…आज ये दोनों के बीच का चुनाव है और आपको तय करना है।

साथ ही कहा, सपा के शासन में हर जिले में एक गुंडा था, लेकिन अब दिखाई पड़ता है क्या? हमारे योगी जी ने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया। अब यूपी में एक जिला, एक गुंडा की जगह यूपी की विकास के लिए वन डिस्ट्रिक्ट और वन प्रोडक्ट योगी जी लाए हैं।

 

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश- फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!
Advertisement