Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Election Blast : पाकिस्तान में वोटिंग के बीच बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 3 की मौत और 9 घायल

Pakistan Election Blast : पाकिस्तान में वोटिंग के बीच बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 3 की मौत और 9 घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Pakistan Election Blast:  पाकिस्तान में आम चुनाव (Pakistan General Elections) के लिए आज गुरुवार को वोटिंग जारी है, जिसमें संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं की 336 सीटों के लिए लोग वोट डाल रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) के खारन जिले और खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत में बम धमाका हुआ है। इसमें दो जवानों समेत तीन की मौत हो गई है, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, चुनाव के दिन पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में धमाकों की खबर है। हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। बलूचिस्तान में सड़क किनारे हमले की खबर आई है. इस विस्फोट में सुरक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कथित आतंकवादी हमले में एक पाकिस्तानी पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. इस प्रांत के लिए यह दूसरा हमला है। आम चुनाव की पूर्व संध्या पर खैबर पख्तूनख्वा में दोहरे विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए।

नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (एनडीएम) के चीफ मोहसिन दवार ने एक्स पोस्ट के जरिये दावा किया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टप्पी इलाके में तालिबान ने तीन महिला पोलिंग एजेंट्स पर हमला किया है। तालिबान ने बम धमाका किया, जिसमें तीनों की बाल-बाल जान बची है।

Advertisement