Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Election Results : रुझानों में इमरान खान की पार्टी PTI आगे, नवाज शरीफ को हार स्वीकार करने की दी सलाह

Pakistan Election Results : रुझानों में इमरान खान की पार्टी PTI आगे, नवाज शरीफ को हार स्वीकार करने की दी सलाह

By Abhimanyu 
Updated Date

Pakistan Election Results :पाकिस्तान में आम चुनाव (Pakistan General Elections) में गुरुवार को संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं की 336 सीटों के लिए लोग वोट डाले गए। वहीं, पाकिस्तान में शुक्रवार को आम चुनाव की मतगणना जारी है। जिसके शुरुआती रुझानों में इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) आगे चल रही है।

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार 154 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अब तक आए नतीजों के के मुताबिक, 5 सीटों पर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) जीत दर्ज कर चुकी है। नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PMLN) को 4 सीटों पर जीत मिली है, जबकि 3 सीटों पर अमीन फहीम की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पार्लियामेंटेरियन (PPPP) ने जीत हासिल की है।

पढ़ें :- अब साल में सिर्फ 4 बार आएंगे पीरियड्स? महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ताउम्र बन सकेगी मां

वोटों की गिनती के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(PTI) ने नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) को अपनी हार स्वीकार करने की सलाह दी है। पीटीआई ने कहा कि नवाज शरीफ को पाकिस्तान के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। ये एक राजनेता के तौर पर विश्वसनीयता हासिल करने का सुनहरा मौका है। दिनदहाड़े होने वाली लूट को पाकिस्तान अस्वीकार करने वाला है।

दूसरी तरफ, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की मरियम नवाज औरंगजेब ने दावा किया है कि उनकी पार्टी न सिर्फ पंजाब प्रांत में जीत हासिल करेगी, बल्कि केंद्रीय स्तर पर भी सरकार बनाने वाली है। मरियम ने कहा कि पार्टी की चुनावी सेल को नतीजे मिल रहे हैं। मोबाइल और इंटरनेट सर्विस की गैरमौजूदगी की वजह से नतीजे हासिल करने में थोड़ी कठिनाई हो रही है। हालांकि, पार्टी की स्थिति मजबूत है।

Advertisement