Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan :  पाकिस्तान सरकार सोशल मीडिया की कमाई पर टैक्स लगाने की तैयारी में , शहबाज सरकार ने बड़ा कदम उठाया

Pakistan :  पाकिस्तान सरकार सोशल मीडिया की कमाई पर टैक्स लगाने की तैयारी में , शहबाज सरकार ने बड़ा कदम उठाया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan: दुनियाभर में सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर कमाई करने वालों की बढ़ती संख्या के बीच पकिस्तान में यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसर की इनकम पर सरकार की टेढ़ी नजर है। पाक में अब सरकार टैक्स लगाने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की संसद की एक समिति ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई पर 5 प्रतिशत टैक्स लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं रह गया, बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। हालांकि इस प्रस्ताव का विरोध भी हो रहा है।

पढ़ें :- Global Politics: मक्का रक्षा समझौते से बदले पश्चिम एशिया के समीकरण, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

इस प्रस्ताव में चौकाने वाली बात ये है कि यह टैक्स सिर्फ पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नहीं बल्कि विदेशी क्रिएटर्स के लिए लागू करने की बात कही गई है। यानी अगर आपका वीडियो पाकिस्तान में चलता है और आपको कमाई होती है तो पाक सरकार टैक्स वसूल सकती है। अब यह कैसे किया जाएगा, यह तो कानून पास होने के बाद ही पता चलेगा।

इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की सीनेट की फाइनेंस से जुड़ी स्थायी समिति ने वित्त विधेयक 2026 के तहत सोशल मीडिया से होने वाली कमाई को टैक्स के दायरे में लाने के प्रस्ताव पर चर्चा कीं। समिति ने चर्चा के बाद इस टैक्स व्यवस्था को मंजूरी भी दे दी।

Advertisement