Pakistan Politics : पाकिस्तान आम चुनाव (Pakistan General Election) में मतगणना आखिरकार पूरी हो चुकी है, जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हो पाया है। ऐसे में गठबंधन सरकार बनने की पूरी संभावना नजर आ रही है। जिसको देखते हुए नवाज शरीफ की पार्टी PML-N और बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी PPP के बीच बैठकें जारी हैं। हालांकि, पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी ने विपक्ष में बैठने के फैसला किया है।
पढ़ें :- Florida shooting : फ्लोरिडा में होमकमिंग समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी , इमरजेंसी अलर्ट जारी
दरअसल, पाकिस्तान आम चुनाव में आए नतीजों में इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थन से जीते निर्दलीय पाला बदलकर नवाज के साथ जाने लगे हैं। ऐसे में PTI ने निर्दलीयों से वफादारी के शपथ पत्र भरवाना शुरू कर दिया। इसके साथ पार्टी ने अपने रुख साफ कर दिया है कि वह PML-N और PPP के साथ गठबंधन नहीं करेगी। दूसरी तरफ, गठबंधन सरकार की स्थिति को देखते हुए PPP ने कहा कि सोमवार को सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग के बाद कोई फैसला करेंगे।
बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं जिसमें बाकी 70 सीटें रिजर्व हैं, जबकि 265 सीटों पर चुनाव हुए। एक सीट पर चुनाव टाल दिए गए हैं, और एक सीट NA-88 के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां 15 फरवरी को फिर से वोटिंग होगी। इस चुनाव में इमरान खान की PTI समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीटों पर बाजी मारी। PML-N को 73 सीटें और PPP ने 54 सीटें जीतीं। फिलहाल, 80 घंटों के बावजूद चुनाव आयोग ने अब तक नतीजों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।