Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में एक आत्मघाती हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, 10 गंभीर रुप से घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) के उत्तरी वजीरिस्तान जिले (Waziristan district) के एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा, “एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सैन्य काफिले में घुसा दिया। विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए, 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए।” विस्फोट से आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान के एक गुट हाफिज गुल बहादुर सशस्त्र समूह के आत्मघाती हमलावर विंग ने ली थी।
2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे अपने क्षेत्रों में हिंसा में तेज वृद्धि देखी है, इस्लामाबाद ने अपने पश्चिमी पड़ोसी पर पाकिस्तान के खिलाफ हमलों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का आरोप लगाया है – एक दावा जिसे तालिबान ने नकार दिया है।